बिहार के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार

पटना, 28 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। बुधवार को हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार,”अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं जबकि पटना सहित राज्य के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं तथा तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी।”

बिहार के भागलपुर का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गया का 25.3 डिग्री व पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493