बुकिट जलील (मलेशिया), 28 जून (आईएएनएस)। अपनी पुरानी चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ एक बार फिर भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा है।
इस हार के कारण वर्ल्ड नम्बर-10 सायना गुरुवार को यहां जारी मलेशिया ओपन टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।
सायना को महिला एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची ने 36 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-15, 21-13 से मात दी।
सायना के बाहर होने कारण अब रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु इस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में एकमात्र भारतीय चुनौती पेश करने वाली खिलाड़ी रह गई हैं।
dharmpath.com dharmpath