2020 तक 22000 ग्रामीण कृषि बाजारों को जोड़ा जाएगा : मंत्री

भुवनेश्वर, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को यहां कहा कि 22,000 ग्रामीण कृषि बाजारों को जोड़कर 2020 तक राष्ट्रीय कृषि बाजार बनाया जाएगा।

शेखावत ने यहां एग्रीविकास 2018 में कहा, “हम मौजूदा 22,000 ग्रामीण हाटों को ग्रामीण कृषि बाजार में उन्नत करेंगे। इन्हें ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) से जोड़ा जाएगा, जिससे किसानों को संभावित खरीददारों को बेचने की सीधी सुविधा मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि सभी 585 ई-मंडियों को कृषि बाजार सुधारों के तहत जोड़ा गया है।

मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उद्यमिता विकसित की जानी चाहिए और उन्होंने कहा कि देश में दुनिया के खाद्य उद्योग की मांग को पूरा करने की क्षमता है।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि ओडिशा में प्रौद्योगिकी व नवाचार कृषि क्षेत्र में मुख्य बदलाव लाने वाले बन सकते हैं।

मंत्री ने कहा, “ओडिशा में किसान व कृषि पुरानी श्रम तकनीकी से लाचार बनी हुई है, कौशल विकास की कमी की वजह से राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था अपनी वास्तविक क्षमता से बहुत पीछे चली गई है।”

उन्होंने कहा कि ऐसा विश्वास है कि एग्री विकास 2018 ओडिशा की कृषि का नया इतिहास लिखने में अपना छोटा योगदान देगा।

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि देश के विकास के लिए महिला श्रमिकों की संख्या बढ़ानी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493