कश्मीर में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 8 नागरिक घायल (लीड-1)

श्रीनगर, 29 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ प्रदर्शनकारी नागरिक घायल हो गए हैं।

पुलवामा के थमुना गांव में सुरक्षाबलों के अभियान के दौरान पत्थरबाजी करने वाले प्रदर्शनकारियों की भीड़ सुरक्षाबलों से भिड़ गई, जिसमें आठ नागरिक घायल हो गए। एक नागरिक को गोली लगी है।

सूत्रों के अनुसार, गोली लगने से घायल एक नागरिक रउफ अहमद को अस्पताल ले जाया गया है।

थमुना गांव में आतंकवादियों के उपस्थित होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गांव को घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों का घेरा कड़ा होते ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

प्रशासन ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन पुलवामा में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493