मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष शाह कहना है कि उन्हें खुशी है कि उनके शो ‘उतरन’ और ‘महाभारत’ को विदेशों में सराहा जा रहा है।
आयुष ने आईएएनएस से कहा, “‘उतरन’, ‘महाभारत’ और ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ जैसे शो को भारत, इंडोनेशिया और अर्मेनिया के दर्शकों से अत्यधिक प्यार मिलने के बाद मैं थाईलैंड और बैंकॉक में ‘उतरन’ और ‘महाभारत’ में लॉन्च को लेकर बहुत उत्साहित हूं।”
‘महाभारत’ पिछले सप्ताह थाईलैंड और बैंकॉक में रिलीज हुआ था और ‘उतरन’ जुलाई में रिलीज होगा।
dharmpath.com dharmpath