एसबीआई के प्रबंध निदेशक श्रीराम ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने उसके प्रबंध निदेशक बी. श्रीराम की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को स्वीकृति दे दी है।

श्रीराम को हाल ही में वित्तीय संकटग्रस्त आईडीबीआई बैंक का प्रमुख नियुक्त किया गया था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दाखिल रिपोर्ट में एसबीआई ने कहा कि केंद्र सरकार ने श्रीराम को 29 जून को तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्ति लेने की अनुमति प्रदान की है।

श्रीराम को हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के तहत संचालित आईडीबीआई बैंक का तीन महीने के लिए प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493