काबुल, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में बीते 24 घंटों में 25 आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि 23 घायल हो गए।
अफगान रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों में से पांच इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े हुए थे और बाकी तालिबानी लड़ाके थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बड़ी संख्या में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया।
dharmpath.com dharmpath