नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।”
अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 72 फीसदी दर्ज हुआ।
वहीं, शनिवार को एक दिन पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
dharmpath.com dharmpath