उप्र में बदली छाई, बारिश के आसार

लखनऊ, 2 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से ही बादल छाई हुई है, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक मौसम का यही रुख बना रहेगा और लोगों को अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, चक्रवाती परिस्थिति बनने से तेज हवाएं चलेंगी और सोमवार एवं मंगलवार को तेज बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद भी इस सप्ताह के अंत तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यनूतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493