‘लव सोनिया’ आईएफएफएम में प्रदर्शित होगी

नई दिल्ली , 2 जुलाई (आईएएनएस)। तबरेज नूरानी की फिल्म ‘लव सोनिया’ के साथ अगस्त में होने वाले ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न’ (आईएफएफएम) का उद्घाटन होगा।

फिल्म में मृणाल ठाकुर, ऋचा चड्ढा, फ्रीडा पिंटो, डेमंी मूर, अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव जैसे कलाकार हैं। फिल्म मानव तस्करी और देह व्यापार पर आधारित हैं। यह 10 अगस्त को दिखाई जाएगी।

नूरानी ने कहा, “इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की शुरुआत हमारी फिल्म ‘लव सोनिया’ से शुरू होने को लेकर हम बेहद खुश है और फिल्म को सांस्कृतिक विविधता वाले शहर मेलबर्न में दिखाए जाने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।”

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लंदन के बाद फिल्म एक और बड़े इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493