ओडिशा के पूर्व विधायक कोलकाता में स्पा से गिरफ्तार, बीजद से निलंबित

भुवनेश्वर, 2 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा के पूर्व विधायक नबीन नंदा को कोलकाता के एक स्पा पर छापे के दौरान गिरफ्तार किया गया, जहां एक सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था।

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने ढेकनाल के पूर्व विधायक नंदा को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

नबीन के वकील असीम कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा कि नंदा को अनैतिक तस्करी अधिनियम के तहत कोलकाता स्थित पार्क स्ट्रीट के एक स्पा से शनिवार शाम को गिरफ्तार किया गया और रविवार को उन्हें जमानत मिल गई।

यहां से नौ सेक्स वर्कर समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

नबीन ने सेक्स रैकेट के साथ किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है और दावा किया है कि वह एक जेबकतरे का पीछा करते हुए स्पा आए थे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व विधायक ने कहा, “सैक्स रैकेट में मेरी संलिप्तता और जो भी प्रसारित किया गया, वह पूरी तरह से मनगढ़ंत है। मैं लगभग सात बजे शॉपिंग कर रहा था, जब मेरी जेब काटी गई। मैंने बदमाश का पीछा किया और स्पा में घुस गया, जहां ग्राहक समझकर पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493