अल्जीयर्स, 2 जुलाई (आईएएनएस)। अल्जीरिया के खेल मंत्री मोहम्मद हत्ताब ने कहा कि उनका देश 2030 विश्व कप की मेजबानी के लिए मोरक्को और ट्यूनीशिया के साथ संयुक्त रूप से दावेदारी पेश करने के बारे में विचार कर रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हत्ताब ने कहा कि उनका देश संयुक्त साझेदारी पेश करने के लिए तैयार है।
समाचार पत्र ‘अल-खबर’ की वेबसाइट पर जारी एक बयान में हत्ताब ने कहा, “मोरक्को और ट्यूनीशिया के साथ 2030 फीफा विश्व कप के लिए संयुक्त दावेदारी पेश करने हेतु अल्जीरिया पूरी तरह से तैयार है।”
कई वेबसाइटों की रिपोर्ट से यह सामने आया है कि हाल ही में किंग मोहम्मद-6 ने अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलाजिज बोउटेफ्लिका को 2030 विश्व कप की संयुक्त दावेदारी के लिए एक संदेश भेजा है।
सोशल मीडिया पर लोग व्यापक रूप से इस विचार की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह विश्व कप उतरी अमेरिकी देशों को एक कर सकता है।
dharmpath.com dharmpath