समारा (रूस), 2 जुलाई (आईएएनएस)। पांच बार की विजेता ब्राजील ने सोमवार को समारा एरिना में मेक्सिको को 2-0 से हराते हुए फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने 51वें मिनट गोल किया और फिर 88वें मिनट में एसिस्ट किया, जिस पर रोबटरे फर्मिनो ने गोल करते हुए ब्राजील को 2-0 से आगे कर दिया।
मेक्सिको की टीम लगातार सातवीं बार प्री-क्वार्टर फाइनल में हारी है।
ब्राजील अंतिम-8 में बेल्जियम और जापान के बीच होने वाले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता से भिड़ेगा।
dharmpath.com dharmpath