ट्रंप ने भारतीय मूल के न्यायाधीश का साक्षात्कार लिया

न्यूयॉर्क, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी संघीय अपील अदालत के भारतीय मूल के न्यायाधीश अमूल थापर अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में एक पद के लिए मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं और इस पद के लिए उनका साक्षात्कार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिया गया है।

न्यूयॉर्क, 3 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी संघीय अपील अदालत के भारतीय मूल के न्यायाधीश अमूल थापर अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय में एक पद के लिए मजबूत दावेदार के रूप में उभरे हैं और इस पद के लिए उनका साक्षात्कार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिया गया है।

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ और अन्य मीडिया संस्थानों ने बैठक के बारे में सूचना देने वाले सूत्रों के हवाले से कहा कि राष्ट्र की शीर्ष अदालत में पद के लिए सोमवार को ट्रंप ने चार न्यायाधीशों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से एक थापर भी थे।

ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रंप ने चारों उम्मीदवारों से 45 मिनट तक मुलाकात की हालांकि उन्होंने इनकी पहचान नहीं बताई।

ट्रंप ने कहा कि वह अगले सोमवार को चुने हुए उम्मीवार की घोषणा करेंगे।

थापर को ट्रंप ने पिछले साल ओहियो के सिनसिनाटी की संघीय छठी स*++++++++++++++++++++++++++++र्*ट अपील अदालत में नियुक्त किया था। यह अदालत उनके गृह राज्य केनटकी समेत चार राज्यों को कवर करती है।

कंजरवेटिव माने जाने वाले 49 वर्षीय थापर को राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू. बुश ने 2007 में पूर्वी केनटकी की संघीय अदालत में न्यायाधीश नियुक्त किया था। इससे पहले वह संघीय अभियोजक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

थापर को मिच मैककोनेल का भी समर्थन हासिल है। मैककोनेल केनटकी से प्रभावशाली सीनेटर हैं।

मैककोनेल ने शनिवार को कहा, “मुझे लगता है कि वह वास्तव में बेहतरीन हैं। उनके पास सही मिजाज है।”

वह दूसरे भारतीय-अमेरिकी न्यायाधीश हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के लिए अग्रणी दावेदार में से एक हैं। यह समुदाय की दोनों पार्टियों तक पहुंच और उसके प्रभाव को दिखाता है।

इससे पहले 2016 में सर्वोच्च न्यायालय के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वाशिंगटन अपील कोर्ट के न्यायाधीश श्रीनिवासन के नाम पर विचार किया था और वह उनके शीर्ष विकल्पों में से एक थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493