लखनऊ, 4 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने तथा गर्मी में इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। दिन में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है जिससे उमस में इजाफा होगा।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त वाराणसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोरखपुर का 26 डिग्री, इलाहाबाद का 27 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath