हैदराबाद, 4 जुलाई (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल जिले के एक गांव में पटाखों के एक गोदाम में बुधवार को आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
वारंगल से करीब 135 किलोमीटर दूर कोटालिंगा गांव के पास मौजूद गोदाम में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मचारी जद्दोजहद कर रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि आग लगने के समय 15 लोग गोदाम में मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने आग से पहले एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी।
पांच घायलों को वारंगल शहर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath