प्रियंका को बीएमसी का नोटिस

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री व फिल्म निर्माता प्रियंका चोपड़ा को अवैध निर्माण के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से एक नोटिस मिलने के एक दिन बाद उनकी मां मधु चोपड़ा के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि इस संबंध में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

मधु के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “हमें बीएमसी से नोटिस मिला है। हम अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं और पहले ही आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।”

एक रपट के मुताबिक, मंगलवार को बीएमसी ने प्रियंका को उनके ओशिवरा कार्यालय परिसर और उसी के पास बने एक अन्य वाणिज्यक परिसर के अंदर कथित रूप से अवैध निर्माण करने पर एक नोटिस भेजा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493