सैन फ्रांसिस्को, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध और सुंदर राजमार्गो में से एक ‘कैलिफोर्निया हाइवे 1’ 20 जुलाई से जनता के लिए दोबारा खोला जा रहा है। यह जानकारी कैलिफोर्निया परिवहन विभाग (कैल्ट्रांस) ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राज्य में ज्यादातर प्रशांत महासागरीय तट से लगे राजमार्ग के एक हिस्से को 20 मई, 2017 को भारी भूस्खलन के बाद बंद कर दिया गया था।
कैल्ट्रांस के निदेशक लौरी बेरमैन ने मंगलवार को कहा, “इस बहुप्रतीक्षित खबर को उन सभी लोगों को बताते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है, जो कई अंतर्राष्ट्रीय व्यापारों की मंजिल पर यात्रा करते हैं, जो तटीय राजमार्ग से लाभ प्राप्त करते हैं।”
राजमार्ग के इस हिस्से के पुनर्निर्माण पर पांच करोड़ 40 लाख डॉलर का खर्चा आया है।
भूस्खलन में राजमार्ग के आधा किलोमीटर के दायरे में 10 लाख टन से ज्यादा पत्थर और मिट्टी धंस गई थी।
भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण क्षेत्रीय सड़क परिवहन और पर्यटन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो गया था।
बिग सुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाला ‘हाइवे 1’ संकरा तथा हवादार होने के बावजूद सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजेलिस के बीच अपने रेडवुड (विशेष सदाबहार पेड़), समुद्र तट और महासागरीय दृश्यों के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
dharmpath.com dharmpath