अमित शाह आगरा में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

लखनऊ, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पूर्वाचल में संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद गुरुवार को आगरा के लिए रवाना हो गए।

इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। वह यहां ब्रज, बुंदेलखंड और पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

अमित शाह ने बुधवार को मीरजापुर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों का विधिवत शंखनाद किया। उन्होंने कलयोगी के साथ मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद काशी, अवध व गोरखपुर क्षेत्र के लगभग 80 पार्टी विस्तारकों को सफलता का मंत्र दिया।

उन्होंने देर रात पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कोर कमेटी की बैठक की।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगरा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाईअड्डे पर लैंड करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493