केरल : मोदी को ‘हत्यारा’ कहने वाले लेखक को भाजपा नेता ने ‘धमकाया’

तिरुवनंतपुरम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘हत्यारा’ कहने पर प्रसिद्ध मलयालम लेखक पॉल जकरिया को धमकी दी है।

भाजपा द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करने के बाद पार्टी नेता बी. गोपालकृष्णन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि जकरिया ने अगर माफी नहीं मांगी तो भाजपा को ‘कार्रवाई’ के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

भाजपा के अनुसार, प्रसिद्ध लेखक ओ.वी. विजयन की याद में आयोजित बैठक में जकरिया ने 2002 के गुजरात दंगों का हवाला देते हुए मोदी के बारे में यह बयान दिया।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता लेखक जकरिया (73) को धार्मिक कट्टरवाद की आलोचना करने के लिए जाना जाता है। जकरिया ने कहा कि अब केरल सरकार को तय करना है कि ‘धमकी’ के बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए या नहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493