उप्र में तापमान और उमस में इजाफा

लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी व उमस में इजाफा होने की उम्मीद है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा होने की उम्मीद है। दिन में आर्द्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, जिससे उमस में वृद्घि होगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनउऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री, गोरखपुर का 24.2 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493