शिमला, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणपश्चिम मानसून के तीसरे दिन भी कमजोर पड़ने से हिमाचल प्रदेश में शनिवार को पारा चढ़ गया। राज्य में यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रह सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि शिमला, नारकंडा, कुफरी, चैल, कसौली, पालमपुर, धर्मशाला, डलहौजी और मनाली में बारिश नहीं हुई।
अधिकारी ने कहा, “इन क्षेत्रों में पांच जुलाई से ही मानसून कमजोर बना है और यह स्थिति 10 जुलाई तक बनी रहेगी।”
राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि धर्मशाला में 20.6 डिग्री, लाहौल-स्पीति जिले के केलोंग में 9.9 डिग्री और मनाली में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं शुक्रवार को इन शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 15.5 डिग्री, 18 डिग्री, 9.1 डिग्री और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सरकारी प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि सतलुज, ब्यास और यमुना नदियों और उनकी सहायक नदियों में जलस्तर घटा है।
dharmpath.com dharmpath