भारत में ‘क्रिस्टोफर रॉबिन’ अगस्त में रिलीज होगी

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में डिज्नी की ‘क्रिस्टोफर रॉबिन’ 10 अगस्त को रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज डेट शुक्रवार को घोषित की गई।

दिल जीत लेने वाली एक्शन फिल्म दरअसल एक बच्चे की कहानी है जो रोमांच से भरपूर जर्नी पर निकल पड़ता है।

मार्क फॉर्स्टर ने फिल्म का निर्देशन किया है। इसकी पटकथा एलेक्स रॉस पेरी और एलिसन श्रॉएडर ने लिखी है।

इसमें इवान मैकग्रेजर, हेले एटवेल, ब्रोंटे कारमिचेल और मार्क गेटिस हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493