पेरिस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की स्वीकार्यता रेटिंग में गिरावट दर्ज की गई है। फ्रांस के बहुसंख्यक लोगों का मानना है कि उनकी नीति अनुचित और व्यर्थ है। एक सर्वेक्षण से यह जानकारी सामने आई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी इलेब पोल्सटर ने शुक्रवार को कहा “सरकारी नीति को ज्यादातर अनुचित और देश के आर्थिक हालात के लिए अप्रभावी माना जा रहा है।”
लेस इकोज अखबार, रेडियो क्लासिक और इंस्टीट्यूट मोंटैगने के लिए कराए गए सर्वेक्षण में पता चला कि 76 प्रतिशत प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति की नीतियों की सराहना नहीं की और इसे ‘अनुचित’ बताया।
फरवरी की स्वीकार्यता रेटिंग की तुलना में मैक्रों आठ अंक गंवा दिए हैं।
इसके अलावा, अधिकतर लोगों का मानना है कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए किए गए उपाय अप्रभावी होंगे और यह देश के व्यापारिक माहौल को बढ़ावा देने में सफल नहीं होगा, जिसपर राष्ट्रपति भरोसा करते हैं।
2022 को देखते हुए, 31 प्रतिशत प्रतिभागियों ने संदेह जताया कि मैक्रों पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान बदलाव की अपनी बचनबद्धता पूरी कर पाएंगे।
इलेब ने तीन और चार जुलाई को 1004 प्रतिभागियों से उनके विचार लिए थे।
dharmpath.com dharmpath