नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा फिल्मों के रीमेक पसंद नहीं करते लेकिन यदि उन्हें कभी कोई रीमेक बनानी पड़ी तो वह अपने गुरु गुलजार की फिल्मों ‘अंगूर’ और ‘इजाजत’ का रीमेक बनाना पसंद करेंगे।
इससे पहले एक कार्यक्रम में मेहरा ने स्पष्ट किया कि वह गुलजार भाई की मंजूरी के बाद ही इन फिल्मों का रीमेक बनाएंगे
रीमेक के लिए फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर मेहरा ने आईएएनएस से कहा, “‘अंगूर’ और ‘इजाजत’ मेरे दिल के करीब है और मैं यह करना पसंद करूंगा।”
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने गुलजार से पूछा है? इस पर उन्होंने कहा,”अभी मेरे पास साहस नहीं है या यह मूर्खतापूूर्णहै। मैं पागल हूं लेकिन उतना मूर्ख नहीं, लेकिन एक दिन मैंनउनसे पूछूंगा। ‘इजाजत’ के लिए उनकी इजाजत जरूर लूंगा।”
dharmpath.com dharmpath