भोपाल में सांसद-विधायक से उलझे पार्षद के पति भाजपा से निलंबित

भोपाल, 9 जुलाई, (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा का विरोध करना भाजपा की पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम मीणा को महंगा पड़ गया। श्याम मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने रविवार देर रात मीणा को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का नोटिस जारी किया। यह नोटिस प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देश पर जारी किया गया।

गौरतलब है कि कोलार क्षेत्र में रविवार को एक सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा का क्षेत्रीय पार्षद मनफूल मीणा के पति श्याम मीणा ने विरोध किया था।

मीणा का कहना था कि सड़क का भूमिपूजन हो चुका है। अब आप लोग दोबारा भूमिपूजन नहीं कर सकते। बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493