तापसी पन्नू ‘मुल्क’ के लिए कोरियोग्राफर बनीं

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म ‘मुल्क’ में न केवल अभिनय कौशल दिखाया है बल्कि उन्होंने इसका एक गाना कोरियोग्राफ भी किया है।

तापसी ने पहली बार किसी गाने को कोरियोग्रॉफ किया है।

फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बताया कि यह गाना इसी तरह का था कि इसके लिए पेशेवर कोरियोग्राफर नहीं चाहिए था। वह इसके लिए नए एंगल से कोरियोग्राफी चाहते थे और तापसी ने इसे कोरियोग्राफ कर कमाल कर दिया।

कोटरूम ड्रामा फिल्म का गीत ‘ठेंगे से’ को तापसी और अनुभव ने मिलकर निर्देशित किया है।

उन्होंने कहा,”जब मैंने दोनों गीतों को अकेले संभालने का फैसला किया तो तापसी ने मदद की पेशकश की। इस गीत को पेशेवर तरीके से निर्देशित नहीं करना था इसलिए मैं नया दृष्टिकोण चाहता था और तापसी ने इसे बखूबी पूरा किया है।”

फिल्म में ऋषि कपूर, नीना गुप्ता, रजत कपूर, कुमुद मिश्रा और आशुतोष राणा भी नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493