जून में भर्तियों में 9 फीसदी वृद्धि : वेबसाइट

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। साल-दर-साल आधार पर इस साल जून में भर्तियों में नौ फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। एक नौकरी वेबसाइट के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जून में नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक 2,047 रहा, जोकि पिछले साल के जून की तुलना में भर्ती गतिविधियों में नौ फीसदी वृद्धि को दर्शाता है।

नौकरी डॉट कॉम के मुताबिक, इस सूचकांक में वेबसाइट पर डाली जाने वाली नौकरियों के आधार पर गणना की जाती है। इसमें साल 2008 के जुलाई को आधार माह माना गया है, जिसका सूचकांक 1000 है।

साइट द्वारा जारी बयान के मुताबिक, वाहन और सहायक क्षेत्र में भर्तियों में 26 फीसदी की उच्चतम वृद्धि दर दर्ज की गई है, इसके बाद दूरसंचार क्षेत्र में जून में भर्तियों की वृद्धि दर 23 फीसदी रही।

रियल एस्टेट क्षेत्र में भर्ती गतिविधियों में जून में माह-दर-माह आधार पर 19 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि बैंक और वित्तीय सेवाओं में 12 फीसदी वृद्धि दर रही।

भर्तियों में महानगरों में हैदराबाद में सर्वाधिक 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, उसके बाद चेन्नई और दिल्ली रहे, जहां भर्ती गतिविधियों में क्रमश: नौ और आठ फीसदी वृद्धि दर दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493