श्रीनगर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में 25 जून को सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल किशोर ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि उबेद मंजूर (18) को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) में भर्ती कराया गया था।
गौरतलब है कि सोपोर के बाहरी इलाके में नदिहाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच झड़प में कक्षा 11वीं का छात्र उबेद गंभीर रूप से घायल हो गया था।
dharmpath.com dharmpath