क्रोएशिया के वीडा, वुकोजेविक ने अपने व्यवहार पर माफी मांगी

मॉस्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। क्रोएशिया के फुटबाल खिलाड़ी डोमागोज वीडा और कोचिंग स्टॉफ के सहायक ओगनजेन वुकोजेविक ने रूस के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वार्टर फाइनल मैच में जीत के बाद की गई टिप्पणी पर माफी मांगी है।

क्रोएशिया फुटबाल संघ ने इसकी घोषणा की।

मैच के बाद वीडियो फुटेज में वीडा की टिप्पणी को सुना जा रहा है, जिसमें उन्हें ‘ग्लोरी फॉर यूक्रेन’ का नारा लगाते हुए देखा जा रहा है।

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा, वुकोजेविक ने रूस के खिलाफ क्रोएशिया को मिली इस जीत को यूक्रेन के लोगों को समर्पित बताया।

क्रोएशिया फुटबाल महासंघ ने एक बयान में कहा, “महासंघ इस बात पर जोर देना चाहेगा कि यूक्रेन की ओर से फीफा विश्व कप के दौरान मिले समर्थन के कारण ही इस प्रकार की प्रतिक्रिया देखी गई है। वीडा और वुकोजेविक का यूक्रेन में काफी प्रभाव है, क्योंकि वीडा उसके देश के क्लब डायनामो कीव के खिलाड़ी हैं।”

वीडा ने 2013 और 2018 में इस क्लब का प्रतिनिधित्व किया है, वहीं 2008 से 2015 तक वुकोजेविक ने इस क्लब के लिए मैच खेले थे।

महासंघ ने कहा कि इस मामले में वीडा और वुकोजेविक के अलावा अन्य खिलाड़ियों को चेताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493