उप्र : प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दी

चित्रकूट, 10 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दो साल पहले भागे प्रेमी जोड़े ने सोमवार को जहर खाकर जान दे दी।

थानाध्यक्ष वीरेन्द्र त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया, “शादीशुदा दामोदर त्रिपाठी (35) अपने गांव की 17 साल की किशोरी को लेकर 17 अप्रैल, 2016 को भाग गया था। लड़की के पिता ने थाने में उसके खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पुलिस दोनों की तलाश नहीं कर पाई थी। छह जुलाई (शुक्रवार) को राजापुर कस्बे के पुल के पास प्रेमी जोड़ा बेहोशी हालत में पुलिस को मिला था। शिनाख्त होने पर दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। दामोदर के परिजन उसे इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए, जबकि लड़की को इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान दोनों की अलग-अलग अस्पतालों में मौत हो गई।”

उन्होंने बताया, “पुलिस के पकड़े जाने से पूर्व दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493