एटीएम से 7.25 लाख रुपयों की लूट

गाजियाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कुछ अज्ञात अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम से 7.25 लाख रुपये लूट लिए।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि एटीएम में यह लूटपाट मई के माह में हुई थी, लेकिन इसका पता तीन दिन पहले ही चला।

इस एटीएम को राजेंद्र नगर के आकाश प्लाजा में लगाया गया था। पुलिस ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी।

प्रबंधक ने कहा था कि 17 मई को यह लूटपाट हुई थी और शनिवार को इसका पता चला।

सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्तियों को 17 मई को एटीएम में घुसते हुए देखा जा रहा है और वह मशीन के ऊपरी हिस्से को हटाकर पैसे निकाल रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने कहा, “मैंने इस घटना से संबंधित पुलिस थाने से विस्तार से जानकारी मांगी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493