दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आसमान साफ रहा। यहां का न्यूनतम तापमान समान्य से तीन डिग्री अधिक 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश व गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान औसत तापमान से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493