श्रीनगर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले के जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को एक दुर्घटना में राजस्थान की रहने वाली एक अमरनाथ तीर्थयात्री की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक कार अवंतीपोरा जिले में एक स्कूल बस से टकरा गई।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल तीन तीर्थयात्रियों में जयपुर की सविता देवी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath