मणिपुर : भूस्खलन में 9 की मौत

इंफाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में बुधवार को भूस्खलन की घटना में पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

इंफाल, 11 जुलाई (आईएएनएस)। मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में बुधवार को भूस्खलन की घटना में पांच बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष अदिम पनमेई ने कहा कि मृतकों में तीन लड़कियां व दो लड़के हैं, जबकि दो और बच्चे लापता है।

पनमेई व उनकी टीम पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के साथ दो लापता बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन जिला कलेक्टर रवींद्र सिंह ने कहा कि उनके जीवित होने की उम्मीद कम है।

नागालैंड से लगा राष्ट्रीय राजमार्ग भी भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग पर यातायात को रोका गया है।

वहीं, एक अन्य घटना में एक मां व उसकी 9 साल की बेटी इरिल नदी में मंगलवार को तेज बहाव में बह गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493