लॉस एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘इंडियाना जोन्स-5’ की रिलीज की तारीख आधिकारिक रूप से टाल दी गई है और अब यह 2021 में रिलीज होगी।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी ने फिल्म की रिलीज के समय को एक साल आगे बढ़ाते हुए अब नौ जुलाई 2021 कर दिया है।
वेराइटी ने सबसे पहले पिछले महीने के अंत में यह जानकारी दी थी कि हैरिसन फोर्ड अभिनीत फिल्म की 2020 में होने वाली रिलीज टल सकती है।
पटकथा संबंधी मुद्दों को लेकर इसकी रिलीज टाली गई है। बतौर निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग ‘इंडियाना जोन्स’ श्रृंखला की पांचवी फिल्म से अभी भी जुड़े हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath