संदीप मुखर्जी बने स्रिडा के जोनल सेक्रेटरी

कानपुर, 11 जुलाई (आईएएनएस)। कॉन्फेडरेशन ऑफ डिफेंस रिकॉग्नाइजेशन (स्रिडा) के कानपुर में हुए दिवावर्षिक चुनाव में पीसीए (फैक्टरी) कोलकाता के संदीप मुखर्जी का चयन राष्ट्रीय जोनल सेक्रेटरी पद के लिए किया गया है। वह ऑल इंडिया डिफेंस एकाउंट एम्पलॉईज एसोसिएशन, कोलकाता के भी जेनरल सेक्रेटरी हैं।

यह जानकारी संघ के सदस्य सुशील कुमार ने दी। इसके साथ ही चुनाव में अन्य 15 लोगों का भी चयन किया गया। चुनाव में 37 राष्ट्रीय एसोसिएशन के 55 प्रतिनिधि शामिल हुए। इस मौके पर संघ के महासचिव सत्यनारायण प्रसाद, पटना जिला के अध्यक्ष पप्पू जी एवं सचिव भोलू कुमार भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493