जैकलीन फर्नांडीज ने पेश किए ‘जस्ट एफ’ के परिधान

बेंगलुरू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने कपड़ों का ब्रांड ‘जस्ट एफ’ पेश किया है जो अभी सिर्फ एमेजन फैशन पर उपलब्ध है। ‘मोजोस्टार’ के साथ अभिनेत्री इसकी सहमालकिन हैं।

एक बयान के अनुसार, ‘जस्ट एफ’ एमेजन फैशन पर अपने लांच की तारीख 17 जुलाई से एक दिन पहले 16 जुलाई को ही प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। 17 जुलाई को एमेजन प्राइम डे महोत्सव भी है।

‘एमेजन डॉट इन’ प्राइम डे पर अपने प्राइम उपभोक्ताओं को 16 जुलाई दोपहर 12 बजे से 17 जुलाई रात 12 बजे तक विशेष लांचिग पर खरीदारी की सुविधा प्रदान करेगा।

ब्रांड की सह-निर्माता जैकलीन फर्नाडीज ने कहा, “मैं ‘जस्ट एफ’ को ‘एमेजन फैशन’ के माध्यम से देश भर की महिलाओं के दरवाजे तक पहुंचाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। इससे बेहतर समय नहीं हो सकता जब लोग ‘प्राइम डे’ के दूसरे संस्करण का इंतजार कर रहे हों।”

‘जस्ट एफ’ महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया एक्टिव वियर ब्रांड है जिसका डिजायन और निर्माण आधुनिक महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। जैकलीन ने इसमें 100 से ज्यादा स्टाइल के परिधान शामिल किए हैं। इनमें स्पोर्ट्स ब्रा, टॉप, शॉर्ट्स और स्कर्ट्स, टाइट्स और ट्रैक्स, ड्रेस, स्वेटशर्ट्स और जैकेट शामिल हैं।

एमेजन फैशन के प्रमुख अरुण सिर्देशमुख ने इसके लांच के मौके पर कहा, “अपने प्राइम सदस्यों के लिए जैकलीन के ब्रांड ‘जस्ट एफ’ को एमेजन फैशन के प्राइम डे पर लांच कर हमें खुशी हो रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493