नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के बाजार में पिछले महीने ही दस्तक देने वाली चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हॉमटॉम ने निखिल भुटानी को भारत में हेड नियुक्त किया है।
कंपनी ने बुधवार को निखिल को इंडिया डायरेक्टर (प्रोडक्ट एंड ऑपरेशन) नियुक्त करने की घोषणा की। निखिल भुटानी हॉमटॉम में आने से पहले जियोक्स मोबाइल के रीजनल हेड थे।
भुटानी ने कहा, “हमारा मकसद भारतीय बाजार में कम कीमतों पर बेहतरीन गुणवत्ता वाले अत्याधुनिक फीचर से युक्त डिवाइस लाना है।”
dharmpath.com dharmpath