फाइनल में पहुंचने के बाद फ्रांस ने किया आराम

मास्को, 11 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद फ्रांस फुटबाल टीम ने बुधवार को पूरे दिन आराम किया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीम के खिलाड़ी सेंट पीटर्सबर्ग में सेमीफाइनल खेलने के बाद मंगलवार रात मास्को लौट आए।

फ्रांस 51वें मिनट में सैमुएल उम्तिति के हेडर के जरिए किए गए गोल की बदौलत 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। टूर्नामेंट के इतिहास में फ्रांस का यह कुल तीसरा फाइनल है।

फ्रांस ने 1998 में अपनी मेजबानी हुए विश्व कप के फाइनल में मौजूदा कोच दीदिएर देसचाम्प्स के नेतृत्व में पहली बार खिताब जीता था।

रविवार को फाइनल में फ्रांस का सामना इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493