काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी : रोहित रॉय

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘मेमोरीज’ में काम कर रहे अभिनेता रोहित रॉय का कहना है कि काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी होता है।

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘मेमोरीज’ में काम कर रहे अभिनेता रोहित रॉय का कहना है कि काम के दौरान मौज-मस्ती करना भी जरूरी होता है।

अभिनेता अपनी सह-कलाकार प्रियल गौर के साथ सेट पर काम के दौरान मौज-मस्ती करना नहीं भूलते। एक बार तो दोनों एक गंभीर दृश्य की शूटिंग के दौरान ठहाके लगाकर हंसते रहे।

यादों को साझा करते हुए रोहित ने कहा, “हर दिन मजेदार पलों के साथ कुछ नया सिखाने वाला रहा, जो मेरे लिए खुशनुमा अनुभव है। एक गंभीर दृश्य की शूटिंग हंसते-हंसते हुई।”

उन्होंने कहा, “काम के दौरान कभी-कभी मौज-मस्ती करना भी जरूरी है। यह अनुभव एक तरह से ‘मेमोरीज’ के सेट पर यादों को गढ़ने जैसा है।”

वीडियो स्ट्रीमिंग वियू की पेशकश ‘मेमोरीज’ रोमांच व आपराधिक पृष्ठभूमि पर आधारित शो है, जिसका प्रसारण एक जुलाई से हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493