ओडिशा में संस्कृति को बनाने के लिए ‘हैरिटेज कैबिनेट’ का गठन

भुवनेश्वर, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने ओड़िया भाषा और राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए ‘हेरिटेज कैबिनेट’ का गठन किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

संसदीय मामलों के विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस कैबिनेट में आठ सदस्य होंगे और इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री नवीन पटनायक करेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, कैबिनेट ओड़िया भाषा, संस्कृति और साहित्य को संरक्षित और फैलाने का कार्य करने वाले संस्थानों और विभागों के बीच समन्वय बनाए रखेगा।

यह कैबिनेट नीतियां भी बनाएगा और अल्पकालिक व दीर्घकालिक योजनाएं तैयार करेगा और स्वीकृति देगा।

ओडिशा सरकार ने 26 दिसंबर, 2017 को पुरी में एक विशेष बैठक में ‘हेरिटेज कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493