आरकॉम ने दूरसंचार विभाग से की भेदभावपूर्ण रवैये की शिकायत

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। रिलायंस कम्युनिकेशन (आरकॉम) ने बैंक गारंटी मामले में दूरसंचार विभाग द्वारा भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने का विरोध करते हुए इस मुद्दे को लेकर दूरसंचार सचिव को पत्र लिखा है।

यह जानकारी सूत्रों ने दी है। सूत्रों के अनुसार, आरकॉम ने बैंक गारंटी मामले में दूरसंचार विभाग पर वोडाफोन-आइडिया की तरफदारी करने की शिकायत करते हुए उसके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का विरोध किया है।

कंपनी ने कहा कि दूरसंचार विवाद निवारण अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीएसएटी) के स्पष्ट आदेश के बावजूद 2,000 करोड़ रुपये की आरकॉम ओटीएससी (वन टाइम स्पेक्ट्रम चार्ज) बैंक गारंटी की वापसी को विभाग अब तक चुनौती दे रहा है।

आरकॉम ने पत्र में लिखा है कि विलय की अनुमति से पूर्व ऐसे ही तथ्य होने पर वोडाफोन ओटीएससी की मांग के संबंध में दूरसंचार विभाग की ओर से किसी बैंक गारंटी की मांग नहीं की गई थी।

कंपनी ने कहा कि जबकि वोडाफोन ओटीएससी की मांग 9,000 करोड़ रुपये है जोकि आरकॉम ओटीएससी की मांग से चार गुना ज्यादा है।

सूत्रों ने बताया कि आरकॉम ने कहा कि विभाग अनुचित और भेदभावपूर्ण रवैया अपना रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493