जम्मू एवं कश्मीर : ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का जवान शहीद

श्रीनगर, 13 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया जबकि दो घायल हो गए।

यह घटना उस समय हुई, जब अचबल इलाके में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम पर ग्रेनेड फेंका।

पुलिस ने कहा,”सीआरपीएफ के घायल सैनिकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आतंकवादियोंकी तलाश के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493