तेहरान, 13 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान के रेफरी अलीरजा फगानी फीफा विश्व कप में तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच होने वाले मैच के रेफरी होंगे। वह ईरान के लाइंसमैन रजा सोखनदन तथा मोहम्मद मंसूरी के साथ मैच का संचालन संभालेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेहर समाचार एजेंसी ने बताया है कि फगानी ने जर्मनी-मेक्सिको और सर्बिया-ब्राजील के ग्रुप स्तर मैचों में रेफरी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, अर्जेटीना और फ्रांस के क्वार्टर फाइनल मैच में भी फगानी रेफरी थे।
इन तीनों मैचों के दौरान फगानी ने वीडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) का इस्तेमाल नहीं किया।
इंग्लैंड और बेल्जियम के बीच सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम में शनिवार को तीसरे स्थान के लिए मैच खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath