उप्र : टैंकर की टक्कर से बाइक सवार चाचा, भतीजे की मौत

चित्रकूट, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले की शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार शाम एक पानी के टैंकर ने मोटरसाइकिल (बाइक) सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (कर्वी) विजेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया, “गुरुवार को रैपुरवा निवासी मिथलेश पटेल (35) अपने भतीजे पारसनाथ (18) और साले अरविंद (22) के साथ एक ही मोटरसाइकिल से सीतापुर कस्बे जा रहे थे। हाईवे पर विपरीत दिशा से आ रहे पानी के टैंकर ने मोटरसाइकिल (बाइक) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।”

उन्होंने कहा, “अस्पताल ले जाते समय मिथलेश की रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे पारसनाथ ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायल साले अरविंद का इलाज अभी चल रहा है, उसकी भी हालत नाजुक बनी हुई है।”

उन्होंने बताया, “घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था, जिन्हें काफी देर बाद समझा-बुझाकर जाम खुलवाया जा सका है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493