उप्र : बाणसागर परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक बाणसागर नहर परियोजना जो वर्ष 1997 में शुरू की गई थी, उसे पूरा कर लिया गया है। एशिया की सबसे बड़ी इस परियोजना का 15 जुलाई को प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को सिंचाई भवन के सभागार में पत्रकार वार्ता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना की शुरुआत तत्कालीन भाजपा शासनकाल में की गई थी। इस परियोजना का मुख्य बांध मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में बनाया गया था। वर्ष 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका उद्घाटन किया था।

परियोजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में 75309 हेक्टेयर जमीन तथा इलाहाबाद जनपद में 74803 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और लगभग 170000 किसान इससे लाभान्वित होंगे। 5़54 टन खाद्यान्न का अतिरिक्त उत्पादन भी इससे बढ़ेगा।

धर्मपाल सिंह ने बताया कि 171 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली इस नहर की परियोजना में 3420़ 24 करोड़ रुपये कुल लागत आई है।

पत्रकार वार्ता के समय सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वाति सिंह तथा सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव ओलख भी मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493