फराह खान ने ‘हाउसफुल 4’ के गाने की शूटिंग की

मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। कोरियोग्राफर एवं फिल्म निर्माता फराह खान का कहना है कि उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख के साथ ‘हाउसफुल 4’ के एक गाने की शूटिंग की है।

फराह ने बॉबी, रितेश और अक्षय के साथ अपनी एक तस्वीर ट्वीट की, जिसे फराह ने ‘हैंडसम मैन’ बताया।

उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कहा, “हैंडसम मैन का हैप्पी हाउसफुल। ‘हाउसफुल 4’ के सुपर हिट गीत की शूटिंग। अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, साजिद खान, साजिद नडियादवाला।”

इसके बाद उन्होंने गीत के संगीतकार सोहेल सेन को टैग किया और लिखा, “यह सुपर हिट गीत है। सोहेल को धन्यवाद।”

साजिद नडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘हाउसफुल 4’ इसी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के साथ साजिद खान वापसी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493