गुजरात : शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र वाघेला ने भाजपा का दामन थामा

अहमदाबाद,14 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के गुजरात पहुंचने के 48 घंटों से भी कम समय में कांग्रेस को झटका लगा है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं।

महेंद्र सिंह ने 2012 में उत्तर गुजरात के बयाड विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी, लेकिन दिसंबर 2017 में हुए चुनावों का वह हिस्सा नहीं बने थे।

इससे पहले पिछले पखवाड़े में कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक कुंवरजी बावलिया और राजकोट के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक इंद्रनील राज्यगुरु ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

बावलिया के भाजपा में शामिल होते ही उन्हें कैबिनेट मंत्री बना दिया गया और अब महेंद्रसिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इस राजनीतिक चाल के रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह गुरुवार शाम को अहमदाबाद पहुंचे थे और शनिवार तड़के भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा शुरू करने के लिए मंगल आरती की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493