मॉस्को, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पहली बार फीफा विश्व कप के फाइनल में पहुंची क्रोएशिया के मिडफील्डर इवान राकिटिक ने कहा है कि जब वे खिताब के लिए फ्रांस से भिड़ेंगे तो सभी 45 लाख देशवासी उनकी टीम के समर्थन में खड़े होंगे।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, राकिटिक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, “क्रोएशिया में पिछले कुछ महीने से क्या चल रहा है, यह देखने के लिए आपको केवल फुटेज की जरूरत होगी। लोगों ने इसे बहुत महसूस किया है।”
बार्सिलोना क्लब के खिलाड़ी ने कहा, “23 खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और बैकरूम स्टाफ का होना ज्यादा मायने नहीं है, लेकिन घर से 45 लाख लोगों का समर्थन मिलना बड़ी बात है।”
30 साल के राकिटिक ने कहा कि डिफेंस और आक्रमण में फ्रांस में हराना मुश्किल होगा, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि उनका इस पर ध्यान है।
उन्होंने कहा, “हम यहां से सिर ऊंचा करके गर्व के साथ जाना चाहते हैं और इसके लिए हम सब कुछ करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath